Last Updated:
Janmashtami Vrat Tootne Ka Upay: भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था. इस बार यह तिथि 16 अगस्त यानी कल है. इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं. अगर व्रत टूट जाए तो क्या करें? जानें…
इस दिन कई लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं. यह व्रत न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि इससे शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि भी होती है. हालांकि, कई बार भक्तों से अनजाने में व्रत खंडित हो जाता है. ऐसे में मन में यह सवाल उठता है कि क्या अब व्रत का फल मिलेगा या नहीं? आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि जन्माष्टमी का व्रत टूट जाए तो क्या करें? जिससे व्रत का पुण्य लाभ मिल सके.
1. अगर जन्माष्टमी पर गलती से व्रत टूट जाए तो सबसे पहले भगवान कृष्ण से हाथ जोड़कर क्षमा मांगें. मन ही मन अपनी गलती स्वीकार करें. उनसे प्रार्थना करें कि वे आपको क्षमा करें और आपके व्रत का फल दें.
3. जन्माष्टमी पर अगर व्रत टूट गया तो टूटने के बाद भी आप लगातार ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे’ जैसे महामंत्र का जाप करते रहें. ऐसा करने से मन शुद्ध होता है और भगवान के प्रति आपकी आस्था बनी रहती है.
4. व्रत टूटने के बाद आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करा सकते हैं या वस्त्र दान कर सकते हैं. दान-पुण्य करने से आपकी गलती का प्रायश्चित होता है और भगवान की कृपा बनी रहती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.