Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
मुख्यमंत्री का दिन व्यस्त रहेगा. सुबह 7:35 बजे वे अपने निवास पर ध्वजारोहण करेंगे. इसके बाद 8:00 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ ध्वज फहराएंगे. सुबह 8:30 बजे वे शौर्य स्मारक पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. 8:45 बजे वे मुख्य समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3:00 बजे पुलिस, नगर सेवा व जेल विभाग के पदक प्राप्त अधिकारियों और उनके परिवारों से भेंट करेंगे. शाम 6:30 बजे वे “आजादी का महापर्व” और राष्ट्रीय अलंकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
