Last Updated:
Trending Sarees On Haritalika Teej: तीज का त्योहार एक पारंपरिक हिंदू त्यौहार है जो विंध्य में महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है. इस दिन साड़ियों के पहनावे को लेकर खूब माथापच्ची किया जाता है. ऐसे में आज हम ट्रेंडिंग साडियां बताने वाले हैं.
तीज का त्योहार एक पारंपरिक हिंदू त्यौहार है जो विंध्य क्षेत्र में महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है. यह शुभ त्योहार उपवास, प्रार्थना और विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है, जहां महिलाएं इस अवसर को चिह्नित करने के लिए अपनी बेहतरीन पारंपरिक कपड़े पहनती हैं.

किसी भी त्योहार में रेशम की साड़ी सुंदरता और परिष्कार का अनुभव कराती है. लाल या हरे जैसे जीवंत रंगों में समृद्ध रूप से बुनी हुई रेशम की साड़ी चुनें और शानदार लुक के लिए इसे एक विषम ब्लाउज के साथ पहन सकती है. अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सोने के गहनों और एक आकर्षक हेयरस्टाइल के साथ पहनावे को पूरा कर सकती है.

फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ प्रकृति की सुंदरता को अपनाएं. रोमांटिक और फेमिनिन लुक के लिए पेस्टल शेड्स में नाजुक फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी चुनें. एक ताज़ा और जीवंत तीज त्योहार लुक के लिए इसे मैचिंग ब्लाउज और न्यूनतम आभूषणों के साथ पहनें.

एक कढ़ाईदार साड़ी नेट के साथ ध्यान आकर्षित करें जो जटिल धागे का काम दिखाती है. अपने पहनावे में राज शाही अंदाज का स्पर्श जोड़ने के लिए पारंपरिक रूपांकनों और जीवंत रंगों वाली साड़ी चुनें. शाही तीज उत्सव लुक के लिए इसे भारी सजावटी ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहनें.

हरतालिका तीज पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए बनारसी साड़ी पहनी जा सकती है. वैसे इन दिनों बनारसी साड़ी काफी ट्रेंड में है. हरतालिका तीज पर लाल, हरी रंग की बनारसी साड़ी परफेक्ट चॉइस हो सकती है. रेड, ग्रीन, रानी और ऑरेंज ट्रेडिशनल कलर के अलावा पिंक कलर की बनारसी साड़ी भी पहनी जा सकती है. साथ ही डिजाइनर और ट्रेंडी ब्लाउज भी कैरी करें. बनारसी सिल्क साड़ी को मिनिमम मेकअप, स्टेटमेंट इयररिंग्स और जूड़े के साथ स्टाइल करें. अगर आपको ज्वेलरी पहनने का शौक है तो गले में आप मैचिंग नेकलेस पहनें. इसके अलावा मांग टीका भी कैरी कर सकती हैं. रेड बनारसी साड़ी के साथ व्हाइट या फिर ग्रीन मोती चोकर नेकलेस पहना जा सकता है.

अगर आप हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो शिफॉन की साड़ी स्टाइल करके पहनी जा सकती है. यह लाइट वेटेड है. साथ ही इसे पहनकर मॉडर्न लुक भी मिलता है. शिफॉन की साड़ी में गोटा एंब्रॉयडरी अच्छी लगती है. जरीदार, डिजाइनर लेस वाले ब्लाउज और लटकन वाले बैक डिजाइन के ब्लाउज इस साड़ी के साथ खूब जंचते हैं. इस पर डीप नेक और स्ट्रेप वाले ब्लाउज भी अच्छे लगते हैं. शिफॉन साड़ी पर कमरबंध पहन कर ट्रेडिशनल लुक मिलता है. चूड़ियों और फैंसी ज्वेलरी के साथ शिफॉन साड़ी को स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. आप चाहें तो कुंदन और मोती वाली ज्वेलरी भी शिफॉन साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं. इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा.

राजस्थान की बंधेज या बांधनी साड़ी त्योहारों में महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. अगर आप तीज के मौके पर इसे पहनना चाहती हैं तो यह परफेक्ट रहेगी. रंग-बिरंगी जॉर्जेट फैब्रिक की एंब्रॉयडरी वर्क वाली लाइट वेटेड बांधनी साड़ी खूबसूरती को निखारने का काम करती है. यह सिल्क फैब्रिक में भी उपलब्ध है. इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी करें. साथ ही हैवी और हल्की दोनों तरह की ज्वेलरी पहन सकती हैं.

ऑर्गेंजा की साड़ियां फैशन की दुनिया में दोबारा से लौट आई हैं. अगर आप तीज पर एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो इस तीज यह साड़ी ट्राई करें. हल्के फैब्रिक की ऑर्गेंजा साड़ी पहनने में आसान रहती है. फ्लोरल प्रिंट, एंब्रॉयडरी वर्क, जरी वर्क, स्टोन वर्क की ऑर्गेंजा साड़ी पहनने में कंफर्टेबल होती है और मैचिंग ज्वेलरी के साथ स्टाइल करने के बाद बेहद अच्छी लगती है.

जाहिर है कि हर बार की तरह इस बार भी आप खूब सुंदर दिखना चाहेंगी. लेकिन, आपकी पूजा में सिर से सरकती साड़ियां व्यवधान डालती हैं. इस बार आप जॉर्जेट की साड़ी ट्राई करें जिसे आप बिना दिक्कत के पहन सकेंगी. क्योंकि जॉर्जेट की साड़ी सरकती नहीं है. उसके साथ हैवी और हल्का मेकअप कर सकती हैं. ब्लाउज की बात करें तो बेलवेट या फिर थोड़े हैवी ब्लाउज कैरी कर सकती हैं. जॉर्जेट में हल्की और हैवी दोनों तरह की साड़ी आप लें सकती हैं.

आप आपने लुक को प्रोफेशनल भी बना सकती है चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और चोकर पहन कर. भरी हाथ चूडियां आपको फैशनेबल और प्रोफेशनल दोनो तरह से परफेक्ट होंगी.

मल्टी कलर सिल्क साड़ी अगर आप इस बार के तीज में अपने लिए पसंद करती हैं तो एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि सिल्क की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं लेकिन आप चाहें तो ट्रेडिशनल कलर के अलावा भी चुन सकती हैं जैसे कि हल्के ग्रीन के साथ अलग-अलग रंग के फूलों कि कढ़ाई हो जो आपको एक अलग मल्टी कलर लुक देगा. जिसके साथ आप मैचिंग ब्लाउज और चूड़ी और पारंपरिक ज्वैलरी का यूज कर सकती हैं.

जब तीज के लिए पारंपरिक परिधान की बात आती है, तो साड़ी सर्वोच्च होती है. यह न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की भावना भी दर्शाता है. ऐसे में हम आपके लिए बेहतरीन तीज ड्रेस अप आइडियाज लाए हैं, हमें उम्मीद है जो आपको पसंद आयेंगे.

जरूरी नहीं की आप केवल लाल, हरे, पीले, या गुलाबी रंग की ही साड़ी को हरितालिका तीज के लिए चुने आप कुछ और भी रंग है जिनका चुनाव कर सकती हैं. जैसे हल्के गुलाबी, हल्के हरे रंग, रामा ग्रीन कलर फिरोजी नीला और भी ऐसे रंग है जिन्हें आप पहन सकती हैं अपनी तीज की पूजा के लिए.