Last Updated:
विकेटकीपर-बल्लेबाज अर्जुन महेश की अगुवाई में अमेरिका की टीम अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में जगह बनाने वाली 16वीं और अंतिम टीम बन गई.
अमेरिका ने अंडर-19 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया.टीम ने जॉर्जिया के राइडल में खेले गए डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में कनाडा, बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर एक मैच रहते इस वैश्विक प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली. अमेरिका के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ‘रिटर्न’ चरण में बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर 10 अंक हासिल किए जो विश्व कप में उनकी जगह पक्की करने के लिए काफी थे.
जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपने रेटिंग के दम पर क्वालीफाई किया जबकि अमेरिका, तंजानिया, अफगानिस्तान, जापान और स्कॉटलैंड क्षेत्रीय क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से तय हुईं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com