सीएम डॉ. मोहन यादव।
सीएम डॉ. मोहन यादव 17 अगस्त को रतलाम के कुंडाल गांव में आएंगे। सीएम गांव कुंडाल में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 247 करोड़ रुपए के विकास के कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। प्रशासन सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
.
कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। सीएम दोपहर 12.30 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे कुंडाल गांव पहुंचेंगे। प्रशासन ने गांव में ही हेलिपेड बनाया है।
पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते विधायक मथुरालाल डामर।
यह गांव रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर का है। कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास वाटरप्रूफ डोन तैयार किया जा रहा है। शनिवार दोपहर पुलिस अधिकारियों के साथ विधायक मथुरालाल डामर ने आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मंत्री चेतन्य काश्यप, जिले के भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम-झाबुआ सांसद अनिता नागरसिंह चौहान, मंदसौर-नीमच सांसद सुधीर गुप्ता, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर बनाया जा रहा वाटरप्रूफ डोम।