टीकमगढ़ में चेहल्लुम पर्व में तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई: 4 पर एफआईआर, 2 वाहन जब्त; मुस्लिम समाज ने की थी शिकायत – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में चेहल्लुम पर्व में तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई:  4 पर एफआईआर, 2 वाहन जब्त; मुस्लिम समाज ने की थी शिकायत – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में चेहल्लुम पर्व के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार रात ताजिया जुलूस के दौरान कुछ डीजे संचालकों ने नियमों का उल्लंघन किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।

.

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार त्योहारों पर डीजे बजाने की अनुमति है। लेकिन तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान करना कानूनी अपराध है। इससे वृद्धों और हृदय रोगियों को विशेष परेशानी होती है।

पुलिस ने चार डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो डीजे वाहन को जप्त कर लिया गया है। दो अन्य संचालक अपने वाहन लेकर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार संचालकों के वाहन भी जल्द जप्त किए जाएंगे।

मुस्लिम समाज के जागरूक लोगों ने डीजे की आवाज कम करने की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।



Source link