देवास की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रसुलपुर निवासी सलमान पिता अमजद शाह (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शहर में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और इंडस्ट्रियल क्षेत्
.
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसे पुलिस कम्युनिटी वॉट्सऐप ग्रुप में साझा किया गया, जिससे आरोपी की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने रसुलपुर इलाके से सलमान को गिरफ्तार किया।
चार चोरी की वारदातों को कबूला
पूछताछ में आरोपी ने चार अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया
- 23-24 मार्च की रात भारत ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी
- 6-7 जुलाई को बालाजी ऑटो पार्ट्स से चोरी
- 7-10 जून के बीच एवन ऑटो इलेक्ट्रिक में सेंधमारी
- 18-19 जुलाई की रात आठ खंबा क्षेत्र के गार्डन से पानी की पनडुब्बी मोटर की चोरी
एक आरोपी पहले से जेल में
इस मामले में एक और आरोपी महिवाल उर्फ लाला पहले से ही जिला जेल देवास में बंद है। पुलिस जल्द ही न्यायालय से अनुमति लेकर उसे भी गिरफ्त में लेने की तैयारी में है।
अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।