धार कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी चुने गए: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के करीबी; युवक कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व पर रह चुके – Dhar News

धार कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी चुने गए:  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के करीबी; युवक कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व पर रह चुके – Dhar News


धार जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद धार, बदनावर और गंधवानी में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मोहन टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार और धार कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव बिंजवा के नेत

.

जोशी लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। छात्र राजनीति से ही वे एनएसयूआई से जुड़े और बाद में युवक कांग्रेस के महामंत्री बने। उस दौरान उमंग सिंघार प्रदेश अध्यक्ष थे और जोशी उनकी टीम में रणनीतिकार की भूमिका निभाते थे।

20 साल से सिंघार के भरोसेमंद जोशी 2004 से लेकर अब तक हर चुनाव में सिंघार के साथ खड़े रहे। 2008 में परिसीमन के बाद गंधवानी सीट से सिंघार की पहली जीत हो या 2013, 2018 के विधानसभा और 2014 का लोकसभा चुनाव, हर मौके पर जोशी और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।

सरल स्वभाव, दमदार नेतृत्व 15 अगस्त 1973 को जन्मे जोशी उच्च शिक्षित और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। शांत और सरल स्वभाव के बावजूद वे राजनीतिक मंचों से अपनी बात दमखम से रखते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले की राजनीति में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। सिंघार समर्थक खेमे में इस फैसले से उत्साह का माहौल है।



Source link