नीमच के बघाना स्थित लोधा समाज भवन में शनिवार को 1857 की स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
.
कार्यक्रम की शुरुआत रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। विधायक परिहार ने अपने संबोधन में रानी अवंतीबाई के साहस और देश के प्रति बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ते हैं। उन्होंने समाज से रानी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
समारोह में लोधा समाज के सदस्यों के अलावा आसपास के गांवों के लोग और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रतिमा के अनावरण के दौरान उपस्थित लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा विशेष रूप से मौजूद थे। राकेश पप्पू जैन, हेमंत हरित, शशि कल्याणी, राधेश्याम लोधा और आनंद लोधा भी मंच पर उपस्थित थे।