ट्रांसपोर्टरों ने ब्यौहारी थाना और शहडोल-रीवा स्टेट हाईवे के किनारे भी अपनी बसें खड़ी की है।
शहडोल जिले के ब्यौहारी नगर के बस स्टैंड पर दीपक ट्रेवल्स और दादू एंड संस नाम की दो ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। दोनों कंपनियों ने बस स्टैंड को अपना अपना निजी यार्ड बना लिया है। इससे आम बसों और यात्रियों के लिए जगह नहीं बची है।
.
शहडोल से रीवा और उत्तर प्रदेश जाने वाली अन्य कंपनियों की बसों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती। यात्रियों को स्टेट हाईवे पर ही बस से उतरना-चढ़ना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इन ट्रांसपोर्टरों ने ब्यौहारी थाना और शहडोल-रीवा स्टेट हाईवे के किनारे भी अपनी बसें खड़ी कर रखी हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
थाना प्रभारी का बयान
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने कहा कि बसों के खड़े होने से यदि यातायात प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानी हो रही है तो पुलिस तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल करेगी।
सड़क पर खड़ी बसों के कारण आए दिन जाम लगता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को परेशानी होती है। यात्रियों को हाईवे पर बस से उतरने-चढ़ने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
दीपक ट्रेवल्स और दादू एंड संस कंपनियों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति के बावजूद यह अघोषित यार्ड संचालित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों ने बस स्टैंड को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
अन्य बस ऑपरेटर भी परेशान
पहले से ही सीमित जगह वाले इस बस स्टैंड पर कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। अन्य बस कंपनियों के संचालक भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए निर्धारित स्थान नहीं मिल पाता।