भोपाल में 15 अगस्त की 7 बड़ी खबरें: बीटेक के छात्र की चाकू मारकर हत्या; निकली पैगाम-ए-मोहब्बत रैली – Bhopal News

भोपाल में 15 अगस्त की 7 बड़ी खबरें:  बीटेक के छात्र की चाकू मारकर हत्या; निकली पैगाम-ए-मोहब्बत रैली – Bhopal News


आज अखबार नहीं आया है। ऐसे में हम पाठकों को कल यानी 15 अगस्त की खबरों, राजनीति से लेकर बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रमों से अपडेट रखने के लिए सभी खबरों को एक ही जगह लाए हैं।

.

1. भोपाल के दफ्तरों में हुआ ध्वजारोहण

कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया।

भोपाल में आजादी के पर्व की धूम रही। लोग स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के जश्न में डूबे दिखाई दिए। लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य आयोजन हुआ। जबकि कलेक्टोरेट, निगम समेत कई ऑफिसों में ध्वजारोहण किया गया। जन्माष्टमी के चलते पुराने शहर के बाजार खुले रहे। जबकि थोक दवा बाजार को बंद रखा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2.‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली निकली, देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर

विधायक आरिफ अकील के नेतृत्व में रैली।

विधायक आरिफ अकील के नेतृत्व में रैली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली का आयोजन किया गया। विधायक आरिफ अकील के नेतृत्व में निकली इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान तिरंगे लहराते रहे और देशभक्ति गीतों की धुन से पूरा पुराना शहर गूंज उठा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. सीएम बोले- भईया खुद हार गए, उनकी पाटी हार गई

रविंद्र भवन में शुक्रवार को आजादी के महापर्व का आयोजन किया गया।

रविंद्र भवन में शुक्रवार को आजादी के महापर्व का आयोजन किया गया।

जब भाजपा विपक्ष में थी, तब भी उसने राष्ट्रहित में हर मौके पर सरकार का साथ दिया। बांग्लादेश युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी और पूरी विपक्षी जमात ने भारत की प्रतिष्ठा का गुणगान किया। आपातकाल के समय 19 महीने जेल में बिताने के बाद भी हमने लोकतंत्र के स्तंभ प्रेस, न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर कभी उंगली नहीं उठाई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. भोपाल में बी.टेक के छात्र की चाकू मारकर हत्या

नीतेश चंद्रवंशी (22) मूलरूप से ग्राम मूसा देही छिंदवाड़ा का रहने वाला था।

नीतेश चंद्रवंशी (22) मूलरूप से ग्राम मूसा देही छिंदवाड़ा का रहने वाला था।

भोपाल के बिलखिरिया के कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले बी.टेक छात्र को गुरुवार की देर रात सरेराह चाकू से गोद दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की तड़के सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं छोला मंदिर के शिव शक्ति नगर में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भोपाल में दिखीं करोड़ों की सुपरकार्स

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में इस बार जश्न का रंग कुछ अलग ही रहा। सुबह लिंक रोड-1 से शुरू हुई ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ रैली ने मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर धूम मचा दी। करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 की विंटेज जीप्स और हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स की मौजूदगी ने इसे एक अनोखा मोटर स्पोर्ट फेस्टिवल बना दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. MP युवा कांग्रेस ने हैशटैग में लिखा- इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान

मंत्री सारंग ने युवा कांग्रेस की पोस्ट शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान प्रेम बताया।

मंत्री सारंग ने युवा कांग्रेस की पोस्ट शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान प्रेम बताया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मप्र युवा कांग्रेस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए ध्वजारोहण का वीडियो शेयर किया गया। इसमें मेंशन किए गए हैश टैग में इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान भी लिखा था। भाजपा ने कहा कि पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. बांड भरने के बाद ड्यूटी से गायब डॉक्टर बने परेशानी

राज्य सरकार ने बांड भरने के बाद ड्यूटी पर न जाने वाले डॉक्टर्स से सरकार परेशान है। ये डॉक्टर पीजी स्टडी और पारिवारिक कारणों का हवाला देकर बांड भरने के बाद भी ड्यूटी से गैरहाजिर हो रहे हैं और इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link