मंदसौर में महेंद्र सिंह गुर्जर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने: दो बार रह चुके हैं विधानसभा प्रत्याशी; मीनाक्षी नटराजन के करीबी माने जाते हैं – Mandsaur News

मंदसौर में महेंद्र सिंह गुर्जर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने:  दो बार रह चुके हैं विधानसभा प्रत्याशी; मीनाक्षी नटराजन के करीबी माने जाते हैं – Mandsaur News


मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को मंदसौर जिला इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने किसान नेता महेंद्र सिंह गुर्जर को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

.

गुर्जर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से 2008 और 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं। वे किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में की गई है।

महेंद्र सिंह गुर्जर, मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के विश्वस्त माने जाते हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है।



Source link