भारतीय तैराक बुला चौधरी के पैतृक घर से एक बार फिर चोरी की खबर सामने आ रही है. हुबली के हिंदमोटर के देबाईपुकुर में मौजूद पैतृक घर में चौथी बार चोरी का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स कि मानें को चोर उनके घर में पीछे से घुसे और राष्ट्रपति पुरस्कार, पद्मश्री, स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक तक चोर उठा ले गए. यही नहीं उनके घर की टोटी तक को चोर ने नहीं छोड़ा और साथ कई विदेशी पुरस्कार भी उठा ले गए.
अपने घर में रह रही थी बुला
रिपोर्ट्स कि मानें तो बुला चौधरी इस समय अपने परिवार के साथ कोलकाता में रह रही हैं. वहीं कभी-कभी बुला अपने पैतृक घर आती हैं. उनके पैतृक घर पर उनके दादा-दादी डोनल चौधरी रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं. भाई डोनल ने दुख जताते हुए बताया कि ‘ये पहला मौका नहीं था घर में 3 बार पहले भी चोरी हो चुकी है.’
नहीं रुक रही चोरी
बुला के भाई डोलन चौधरी की शिकायत है कि पुलिस स्टेशन से अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं है. उन्होंने बताया कि पहले वहां एक पुलिस चौकी थी. लेकिन बाद में वो हटा दी गई. इससे हमारी मुसीबतें और बढ़ गई थी और चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा था. हालांकि, इस बार पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. उत्तरी उत्तरपाड़ा थाने के आईसी अमिताभ सान्याल मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर चलता है कोल्ड वार, अब साथ में मुस्कराते दिखे ये दिग्गज खिलाड़ी, आग की तरह फैली तस्वीर
परिवार को हो रही समस्या
बता दें कि बुला चौधरी का परिवार सेफ नहीं महसूस कर रहा है. उनके भाई कहते हैं कि अगर हमें इतनी समस्या हो रही है तो साधारण लोगों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा. हमारे घर में चौथी बार चोरी होना कोई आम बात नहीं है. पुलिस जल्दी से जल्दी मामले का हल निकाले.