Last Updated:
Edin Rose On Shreyas Iyer : बॉस फेम मॉडल ने एडिन रोज ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था वो श्रेयस अय्यर को पति मान चुकी हैं.
श्रेयस अय्यर को लेकर बिग बॉस फेम मॉडल एडिन रोज ने किया था बड़ा दावाअभिनेत्री अपने ग्लैमरस लुक्स और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. कुछ महीने पहले ही में एक इंटरव्यू में एडिन ने एक दिल छू लेने वाला और बोल्ड स्टेटमेंट दिया. उन्होंने इस बात को सबसे सामने रखा कि वो भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से प्यार करती हैं. वो इस खिलाड़ी की इस कदर दीवानी हैं कि मन ही मन उनको पति मान चुकी हैं.
बिग बॉस सीजन 18 से पॉपुलर हुई एडिन रोज ने भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के लिए अपने प्यार का इजहार जून में Filmygyan के साथ एक इंटरव्यू में किया था. एडिन रोज ने कबूल किया कि वह भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के प्यार में पूरी तरह से डूबी हुई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने मन में पहले से ही श्रेयस से शादी कर चुकी हैं. बिना किसी झिझक एडिन ने यह भी बताया कि वह खुद को क्रिकेटर के बच्चों की मां मानती हैं. “मुझे लगता है कि मैं उनके बच्चों की मां हूं. मेरे मन में, मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुकी हूं.”
एडिन ने ने कहा कि जो चीजें उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं वे हैं उनकी विनम्रता, खेल पर उनका ध्यान और उनका आत्मविश्वास. एडिन ने साझा किया कि श्रेयस हर दिन उन्हें प्रेरित करते हैं. “वह मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं. उनकी विनम्रता, उनका ध्यान और उनका आत्मविश्वास ये वे चीजें हैं जो मुझे वास्तव में तारीफ के काबिल लगती हैं.”
आगे इस सेगमेंट में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लोग जानते थे कि वह बिग बॉस 18 में शामिल होने से पहले श्रेयस को पसंद करती थीं. इस सेगमेंट में जब एडिन से पूछा गया कि वह श्रेयस की इतनी प्रशंसा क्यों करती हैं, तो उन्होंने बताया कि उन्हें पसंद करती हैं क्योंकि वह लंबे, सांवले, दाढ़ी वाले, मस्कुलर हैं और क्योंकि वह हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें