युवक की पीट-पीटकर कर हत्या का आरोपी पकड़ाया: ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र से भागने पर दी सजा; चार की तलाश जारी – Gwalior News

युवक की पीट-पीटकर कर हत्या का आरोपी पकड़ाया:  ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र से भागने पर दी सजा; चार की तलाश जारी – Gwalior News


पंकज शर्मा, जिसकी हत्या की और नशा मुक्ति केन्द्र में हत्या की कहानी सुनाता चश्मदीद।

ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। एक आरोपी रवि तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, शेष चार आरोपी अभी भी फरार हैं।

.

मामले का खुलासा होते ही सभी आरोपी हत्या के बाद से ही फरार हो गए थे। पकड़ा गया आरोपी शहर में कुछ काम से आया था, लेकिन समय पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पंकज की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल पहुंचे मुरार त्यागी नगर निवासी पंकज शर्मा (33) पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। उसे कुछ समय से स्मैक और गांजे की लत लग गई थी। परिवार वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। परिजन उसे 25 जुलाई 2025 को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में छोड़ गए थे।

12 अगस्त की सुबह पंकज समेत 7 से 8 लड़के नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। जब पकंज घर आया तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन, परिजन ने पंकज के जीवन को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। इसके बाद नशामुक्ति केंद्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकड़कर वापस ले गए।

बुधवार (13 अगस्त) सुबह पंकज के परिजन को नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे का फोन आया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है और वह उसे लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं। परिजन से कहा गया कि आप लोग भी पहुंच जाइए। जब पंकज के परिजन पहुंचे तो वहां पर ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर पंकज मृत अवस्था में पड़ा था।

हत्या आरोपी रवि तोमर नशा मुक्ति केंद्र में पदस्थ था।

भागने की सजा में मिली थी मौत अस्पताल में परिजन ने पंकज के मृत शरीर को देखा तो उस पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। जिसे देख परिजन ने हंगामा कर दिया। जबकि 24 घंटे पहले पंकज पूरी तरह से स्वस्थ था और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। ऐसे में पंकज के परिजन ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिंदे पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

इन पर हुआ था हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने जांच की तो पता लगा है कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर (निवासी गोहद, भिंड), हर्ष शिंदे निवासी चौहान प्याऊ थाटीपुर के अलावा साथी रवि तोमर, धर्मेंद्र जादौन निवासी ग्वालियर और कृष्ण मुरारी दीक्षित निवासी पीएसी गली इटावा यूपी ने पंकज को बांधकर बेरहमी से तब तक पीटा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने पांचों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कर लिया था।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया

QuoteImage

नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या में 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

QuoteImage



Source link