Last Updated:
मिठाई का नाम सुनते ही हर किसी की जुबान पर पानी आ जाता है. बुंदेलखंड के सागर में कई तरह की मिठाईया तैयार की जाती है, लेकिन आज हम सागर की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं.
सागर के शिवम गौतम बताते हैं कि वैसे तो बुंदेलखंड में अलग-अलग तरह की चीजों से मिठाई तैयार की जाती है, लेकिन मावा और बेसन से तैयार होने वाली मिठाई की सबसे ज्यादा खपत होती है. यह सस्ती भी होती है और एक मिठाई 8 से 10 दिन तक बड़े आराम से चल जाती है. लाने ले जाने के लिए भी बेहतर होती है.

दूध को उबालकर फिर सूखे नारियल को बारीक करके बताया जाता है. साथ में सुजी पाउडर भी डाला जाता है. आधा घंटा में तैयार हो जाती है. यह 250 से लेकर ₹400 किलो तक में बिकती है.

इसमें दूध को अच्छी तरह उबालकर पहले मावा बनाया जाता है, फिर इसमें एक चौथाई शक्कर डालकर इलायची पाउडर डालकर तैयार करते हैं. इस मिठाई को बनाने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. इसकी कीमत 400 रुपए से लेकर ₹600 किलो तक है

यह है मलाई बर्फी, दूध पाउडर से बनाया जाता है. यह बहुत नरम होती है, बुजुर्गों को बहुत पसंद आती है. दांत नहीं होने पर भी आराम से खा सकते हैं. इसे 240 से लेकर ₹300 किलो तक बेचा जाता है

बेसन से बनने वाले मगध के लड्डू सारी मिठाइयों के स्वाद में बेजोड़ हैं .इनका कोई मुकाबला नहीं किया है. बेसन को अच्छी तरह भूनकर और शक्कर मिलाकर बनाए जाते हैं. इनकी कीमत 240 से लेकर 400 तक होती है.

इसे बनाने के लिए बेसन का घोल बनाकर पहले बूंदी बनाई जाती है फिर इसको शक्कर की चासनी में डालते हैं. कुछ समय में इसमें मिठास भर जाती है, तो फिर इनको लड्डू के रूप में है. बनाकर ऊपर सजावट के लिए खसखस या चिरौंजी के दाने डाल दिए जाते हैं और यह फैले ना इसके लिए बटर पेपर में रखते हैं, इसकी कीमत ₹200 किलो है

केसरिया पेड़े सागर में बहुत पसंद किए जाते है. इसे बनाने के लिए दूध को कढ़ाई में डालकर अच्छे से उबालते हैं. जब यह आधा पक जाता है, तो इसमें शक्कर की मिलावट कर देते हैं, और फिर फीका पाउडर का इस्तेमाल कर इसको गाढ़ा कर दिया जाता है, और फिर इसमें केसर डालकर अच्छे से मिक्स कर देते हैं. छोटे-छोटे से केसरिया पेड़े तैयार हो जाते हैं. इनको सजावट के लिए पिस्ते डालते है. केसरिया पीड़ा की कीमत 400 रुपए किलो है

बारिश के सीजन में फैनी की मिठाई भी बहुत पसंद की जाती है. इसे मैदा और शुद्ध घी से बनाया जाता है इस मिठाई को बनाने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. इसे हाथों से ही तैयार किया जाता है. इसमें डालडा की मिठाई 240 रुपए और शुद्ध की मिठाई 600 रुपए किलो है