श्योपुर में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने मांगीलाल फौजी: एआईसीसी सर्वे के बाद मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – Sheopur News

श्योपुर में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने मांगीलाल फौजी:  एआईसीसी सर्वे के बाद मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – Sheopur News



श्योपुर में कांग्रेस ने विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल फौजी को अपना नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

.

यह मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की टीम की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के बाद हुआ। इसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और सामाजिक समूहों से उनकी राय ली गई थी। सर्वेक्षण में सबसे अधिक लोगों ने मांगीलाल फौजी के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उनके नाम को अंतिम मंजूरी दी गई।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जय स्तंभ पर पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में दौलतराम गुप्ता, रितेश तोमर, मोहम्मद चीनी कुरैशी, शकील कुरैशी, अशोक गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मांगीलाल फौजी ने कहा कि वह पूरी तरह से पार्टी और संगठन के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।



Source link