बीजेपी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और परिसर में स्थित ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान के सम
.
ठाकरे सभागार से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कृष्ण का कहां उनका जन्म हुआ यह पता नहीं है। बालपन में ही उन्होंने अपने कामों को पहचाना और कंस का वध किया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने कंस के घर मक्खन जाते देखा और फिर मटकी फोड़ कर आक्रोश व्यक्त किया। उनके सत्याग्रह, विद्रोह की शक्ति माखन के रूप में थी।
कई महापुरुष भगवान की भूमिका में हमारे सामने
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकरे जी के जीवन के कई पक्ष हैं। ठाकरे जी ने कई लोगों के आंसू पोंछे। हमने भगवान को नहीं देखा, लेकिन ऐसे कई महापुरुष हैं जो भगवान की भूमिका में हमारे सामने रहे। उन्होंने कहा कि 100 साल में बीजेपी, आरएसएस ने भारत को कई महापुरुष दिए। हेडगेवार ने साल 1925 में देख लिया था कि देश आजाद होगा, लेकिन आजादी के साथ राष्ट्रभक्त लोगों की फौज खड़ी करनी होगी, कई जीवन देने होंगे। बीजेपी बलिदानियों की परंपरा है।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
हम जैसे कार्यकर्ता तैयार करने में प्रचारकों की पीढ़ी खत्म हो जाती
मुख्यमंत्री ने कहा कि हममें से कई कार्यकर्ता बड़ी जगहों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बड़ी जगह पहुंचने में हमारा योगदान थोड़ा है। हमारे जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए प्रचारकों की कई पीढ़ी खत्म हो जाती हैं। वो आपकी प्रगति में खुश होते हैं। ऐसी कई पीढ़ियां खत्म हुईं तब तो अटल जी और नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने। जो सबकी आशाओं आकांक्षाओं के आधार पर दुनिया में भारत का नाम बढ़ा रहे हैं।
भाजपा हो या संघ। उनकी सौ साल की यात्रा है। इन सौ सालों में देश का परिदृश्य बदला है। किसी भी काम में कोई व्यक्ति आगे बढ़े तो पूरा समाज मदद के लिए खड़ा होता है। ये बातें बोलने में कितनी सरल हैं अगर ऐसा नहीं होता तो मोदी जी वहां कैसे होते और हम कहां होते? हमारे संगठन का भाव है कि हम उसकी क्षमता, योग्यता और उसके सुधार के लिए मौका देते हैं। गलती हो जाए तो उसे घर पर बिठाकर समझाते हैं। बाद में उसे आगे बढ़ाने के लिए तारीफ भी करते हैं।
श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेरणा देता रहेगा
मुख्यमंत्री ने एक्स पर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि जीवन के संघर्षों और कष्टों के बीच जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने आदर्श जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया, वह हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस पावन पर्व पर मैं भगवान श्री गोपालकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना करता हूं।
वाजपेयी को पुष्पांजलि दी
इसके बाद मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।