3 बड़े फैसले… जो पक्की कर देंगे भारत की एशिया कप ट्रॉफी, 9वीं बार चैंपियन बन जाएगी टीम इंडिया

3 बड़े फैसले… जो पक्की कर देंगे भारत की एशिया कप ट्रॉफी, 9वीं बार चैंपियन बन जाएगी टीम इंडिया


एशिया कप 2025 टूर्नामेंट शुरू होने में अभी केवल 24 दिन का समय ही बाकी रह गया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर 9 सितंबर से एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का आगाज होगा, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार है. भारत 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है और अब उसकी नजरें 9वीं बार चैंपियन बनने पर है. एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बड़े फैसले कर लिए तो फिर उसे ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. आइए एक नजर डालते हैं इन 3 बड़े फैसलों पर-

1. एशिया कप में नंबर-3 पर बैटिंग करें तिलक वर्मा

भारत को अगर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतनी है जो उसे हर हाल में इस टूर्नामेंट के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर उतारना होगा. तिलक वर्मा ने कई नाजुक मौकों पर नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए भारत को T20I मैचों में करीबी जीत दिलाई है. T20I में नंबर-3 पोजीशन पर बैटिंग करना तिलक वर्मा को बहुत रास आती है. तिलक वर्मा 200 की स्ट्राइक रेट से रन कूटने वाले विस्फोटक बल्लेबाज हैं. तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 49.93 की औसत और 155.08 की स्ट्राइक रेट से 749 रन कूटे हैं, जिसमें 61 चौके और 43 छक्के शामिल रहे हैं. तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं.

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2025 से बाहर हुए ये 2 विस्फोटक बल्लेबाज! रिपोर्ट ने उड़ा दिए फैंस के होश

2. प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका

भारत को अगर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतनी है, जो उसे कुलदीप यादव जैसे मैच विनर स्पिनर को इस टूर्नामेंट के हर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका देना होगा. कुलदीप यादव के घातक स्पिन वैरिएशन्स बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली है. कुलदीप यादव का टी20 फॉर्मेट में धांसू रिकॉर्ड है. कुलदीप यादव ने भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14.07 की शानदार गेंदबाजी औसत से 69 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुलदीप यादव 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. कुलदीप यादव पावर-प्ले और बीच के ओवरों में बेहद खतरनाक साबित होते हैं. कुलदीप यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने में बड़ा रोल निभाया था. कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 विकेट और ICC चैंपियंस ट्रॉफी में 7 विकेट झटके थे.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की भलाई के लिए इस क्रिकेटर का एशिया कप से बाहर रहना जरूरी, टी20 टीम में नहीं बनती जगह

3. रिंकू सिंह को बनाना होगा फिनिशर

रिंकू सिंह टी20 फॉर्मेट में भारत के बेस्ट फिनिशर्स में गिने जाते हैं. भारत को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जिताने में फिनिशर रिंकू सिंह बड़ा रोल निभा सकते हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे. रिंकू सिंह ने भारत के लिए 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 161.06 के स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक ठोके हैं. रिंकू सिंह स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. रिंकू सिंह एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए सबसे घातक हथियार साबित हो सकते हैं.



Source link