51 फीट ऊपर टांगी दही-हांडी, तिरंगे गुब्बारों से सजाया: श्रीकृष्ण को 51 किलो तुलसी के पत्ते की माला चढ़ाई; 12 बजे मनेगा जन्मोत्सव – Ratlam News

51 फीट ऊपर टांगी दही-हांडी, तिरंगे गुब्बारों से सजाया:  श्रीकृष्ण को 51 किलो तुलसी के पत्ते की माला चढ़ाई; 12 बजे मनेगा जन्मोत्सव – Ratlam News


राम मंदिर पर 51 फीट दही हांडी तिरंगा गुब्बारों के साथ सजा कर टांगी गई।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रतलाम में उत्साह है। देवालयों को आकर्षक सजाया गया है। मंदिरों पर 51 फीट दही हांडी टांगी गई है। कई स्थानों पर क्रेन के माध्यम से दही हांडी को टांगा गया है। शहर में रात होते ही जन्माष्टमी का उत्साह दिखाई देने लग गया। रा

.

शहर के सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर के बाहर 51 फीट ऊंची दही हांडी तिरंगा गुब्बारों के साथ सजा कर टांगी गई है। इसके अलावा इसी रोड पर क्रेन के माध्यम से कृष्ण भगवान की प्रतिमा के साथ 100 फीट ऊंची दही डांगी जा रही है।

माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर को आकर्षक सजाया गया है। यहां पर बाल गोपाल जी को झूले में बैठाया है। भक्त भगवान को झूला दे रहे है। श्री बड़ा गोपाल जी के मंदिर को भव्य रूप से सुसज्जित किया है। यहां पर कृष्ण भगवान को राधाजी के साथ बैठाया है।

राम मंदिर कस्तुरबा नगर चौराहे पर क्रेन के माध्यम से 100 फीट ऊंचाई पर कृष्ण की प्रतिमा के साथ दही हांडी टांगी जाएगी।

क्रेनों पर टांगी मटकी शहर के डालूमोदी बाजार चौराहा, धानमंडी रानी जी का मंदिर समेत अनेक चौराहों, स्थानों पर दही हांडी टांगी गई है। कई धार्मिक आयोजन भी इसके साथ होंगे। मांगल्य मंदिर में 450 फीट रस्सी के सहारे झूला तैयार कर भगवान को झूले में बैठाया है।

यहां पर कृष्ण भगवान की भक्ति में गरबा रास भक्तों ने किया। साथ ही 51 किलो तुलसी के पत्ते की माला बनाकर भगवान को अर्पित की है। इस्कॉन मंदिर पर भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।

देखिए शहर की तस्वीरें…

मांगल्य मंदिर में भगवान कृष्ण को 51 किलो तुलसी के पत्तों की माला पहनाई।

मांगल्य मंदिर में भगवान कृष्ण को 51 किलो तुलसी के पत्तों की माला पहनाई।

महालक्ष्मी मंदिर पर लड्‌डू गोपाल जी को झूले में बैठाया।

महालक्ष्मी मंदिर पर लड्‌डू गोपाल जी को झूले में बैठाया।

बड़ा गोपाल जी मंदिर पर कृष्ण भगवान के साथ राधा जी को बैठाया।

बड़ा गोपाल जी मंदिर पर कृष्ण भगवान के साथ राधा जी को बैठाया।

माणकचौक स्थित बड़ा गोपाल जी मंदिर को सजाया गया।

माणकचौक स्थित बड़ा गोपाल जी मंदिर को सजाया गया।



Source link