आगर जिले में 15 मिनट तक झमाझम बारिश: दिनभर चला रिमझिम का दौर, सड़कों पर पानी बहा – Agar Malwa News

आगर जिले में 15 मिनट तक झमाझम बारिश:  दिनभर चला रिमझिम का दौर, सड़कों पर पानी बहा – Agar Malwa News


आगर मालवा जिले में रविवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद देर शाम को मौसम में बदलाव आया। करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। सड़कों पर पानी बह निकला। वाहनों की गति धीमी हो गई। रिमझिम बारिश अभी भी जारी है।

.

जिले में इससे पहले शुक्रवार रात को बारिश हुई थी। शनिवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस रही। सावन माह में अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसान और आम लोग चिंतित हैं। जिले में अब तक केवल 22 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

स्थानीय लोगों को भादौ मास में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। इससे फसलों को लाभ मिलेगा। जलस्तर में भी सुधार होगा।



Source link