कटनी में मकान मिस्त्री का मिला शव: सिर पर मिले चोट के निशान; परिजनों ने की जांच की मांग – Katni News

कटनी में मकान मिस्त्री का मिला शव:  सिर पर मिले चोट के निशान; परिजनों ने की जांच की मांग – Katni News



मृतक किशोरी लाल चौधरी (55) मकान मिस्त्री का काम करता था।

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा गांव में एक मकान मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर शाम किशोरी लाल चौधरी (55) का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।

.

मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

मकान निर्माण का काम करता था मृतक

किशोरी लाल पावर हाउस के पास रहते थे। मकान निर्माण का काम करते थे। सूचना मिलने पर कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

किशोरी लाल ने की 5 शादियां

मृतक के बड़े भाई कुंजीलाल चौधरी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। किशोरी लाल ने पांच शादियां की थीं। पहली शादी 1990 में बड़वारा के खरहटा गांव में लक्ष्मी बाई से हुई। दूसरी शादी 1995 में कैमोर के सलैया गांव की काशो बाई से की। तीसरी शादी 1998 में कटनी के खेरवा गांव की कविता से हुई।

संतान न होने और घरेलू विवाद के कारण 4 पत्नियों ने छोड़ा

2005 में उमरिया के बिशकुटा गांव की सुनिया बाई से चौथी शादी की, जिनसे एक बेटी सुषमा हुई। 2007 से वह उमरिया के जोगिया गांव की बेबी बाई के साथ रह रहे थे। संतान न होने और घरेलू विवाद के कारण पहली चार पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गईं।



Source link