विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरारिया में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमित कुशवाहा के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर अमित खेत पर मोटर बंद करने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी त
.
शाम 6:30 बजे खेत की मेड़ के पास उसका शव मिला। पास में उसका मोबाइल भी था, जो पत्थर से टूटा हुआ था।
मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए। गले और छाती पर निशान थे। कंधे पर गहरी चोट थी। सिर पर गंभीर घाव था। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों का मानना है कि अमित की हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने अमित की हत्या की है।