बालाघाट के 120 साल पुराने कृष्ण मंदिर में मना जन्माष्टमी: जय जवान-जय किसान ग्रुप ने फोड़ी पहली दही हांडी; शहर में 12 जगह होगा आयोजन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट के 120 साल पुराने कृष्ण मंदिर में मना जन्माष्टमी:  जय जवान-जय किसान ग्रुप ने फोड़ी पहली दही हांडी; शहर में 12 जगह होगा आयोजन – Balaghat (Madhya Pradesh) News


भगवान श्रीकृष्ण का लाल वस्त्र से किया गया विशेष श्रृंगार।

बालाघाट के 120 साल पुराने प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में शनिवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भगवान का लाल वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। आधी रात को जन्मोत्सव के साथ ही जय जवान-जय किसान ग्रुप के युवाओं ने पहली दह

.

जय जवान-जय किसान के युवाओं ने पहली दही हांडी फोड़ी।

झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

हिंदू ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादों मास की अष्टमी तिथि की आधी रात और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी परंपरा के अनुसार हर साल इस दिन जन्मोत्सव मनाया जाता है।

सुबह से शुरू हुआ आयोजन सिद्धपीठ प्राचीन कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। भगवान का अभिषेक, आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रृंगार किया गया। रात में बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

मंदिर में अभिषेक, आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा।

मंदिर में अभिषेक, आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा।

भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत राज्य शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ स्वराज संस्थान के कृष्ण पाथेय न्यास की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें नूतन कला निकेतन के अध्यक्ष रूप कुमार बनवाले, संयोजक रितिक साहू और मंदिर पुजारी ध्रुव शर्मा सहित भक्तों ने भाग लिया। सभी ने कृष्ण भक्ति गीतों का आनंद लिया।

भजन संध्या में भक्तों ने कृष्ण भक्ति गीतों का आनंद लिया।

भजन संध्या में भक्तों ने कृष्ण भक्ति गीतों का आनंद लिया।

कान्हा के रूप का फोटो लेते भक्तगण।

कान्हा के रूप का फोटो लेते भक्तगण।

इससे पहले सांसद भारती पारधी, नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर समेत कई भाजपा नेताओं ने मंदिर में पूजन और आरती की। रविवार को शहर के 12 स्थानों पर दही हांडी का आयोजन होगा। मेन रोड पर सबसे बड़ी मटकी फोड़ी जाएगी। शाम को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का पावन सरोवरों में विसर्जन किया जाएगा।



Source link