मऊगंज में हनुमना महोत्सव में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री: बोले- स्वास्थ्य, सिंचाई और सड़क निर्माण को प्राथमिकता; प्रदेश को सर्वोत्तम जिला बनाएंगे – Mauganj News

मऊगंज में हनुमना महोत्सव में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री:  बोले- स्वास्थ्य, सिंचाई और सड़क निर्माण को प्राथमिकता; प्रदेश को सर्वोत्तम जिला बनाएंगे – Mauganj News


उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्तियां की।

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हनुमना के हनुमान मंदिर परिसर में जिला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि मऊगंज जिला तेजी से प्रगति कर रहा है और इसे प्रदेश का सर्वोत्

.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हनुमना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्तियां की जा रही हैं।

विकास कार्यों में तेजी उन्होंने कहा कि सिंचाई, सड़क, बाईपास और रिंगरोड का निर्माण कार्य जारी है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

जिला महोत्सव में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री।

उद्योग और सिंचाई पर जोर विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि सीतापुर-हनुमना सिंचाई योजना, चौराघाट निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े उद्योगों की स्थापना के काम तेजी से हो रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता और जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

हनुमना में नागरिक अभिनंदन स्वीकार करते राजेंद्र शुक्ल।

हनुमना में नागरिक अभिनंदन स्वीकार करते राजेंद्र शुक्ल।



Source link