श्रद्धालु मां बिरासनी शक्तिपीठ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव में जुटे।
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासनी शक्तिपीठ मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटिंग, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था।
.
शाम से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। उन्होंने मां बिरासनी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और रात 12 बजे कृष्ण जन्म की प्रतीक्षा में भजन-कीर्तन करते रहे।
रात 12 बजे शंखनाद और भजनों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद भगवान का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। फिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के पट खोले गए।
रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक और श्रृंगार हुआ।
राम-जानकी मंदिर में भी हुआ आयोजन चंदिया के राम-जानकी मंदिर में भी जन्माष्टमी का आयोजन हुआ। यहां भी रात को श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मां बिरासनी शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी गोपाल पांडा ने बताया कि जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। यह मंदिर जिले और आसपास के क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां जन्माष्टमी और रामनवमी जैसे पर्वों पर विशेष भीड़ उमड़ती है।