वाल्मीकि समाज ने निकाली गोगादेव की छड़ी: आगर मालवा में गोगा नवमी पर निकला चल समारोह, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – Agar Malwa News

वाल्मीकि समाज ने निकाली गोगादेव की छड़ी:  आगर मालवा में गोगा नवमी पर निकला चल समारोह, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – Agar Malwa News


आगर मालवा में गोगा नवमी पर रविवार रात को वाल्मीकि समाज ने धार्मिक उल्लास के साथ चल समारोह निकाला। इसकी शुरुआत छावनी नाका चौराहे से हुई। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोगा देव मंदिर, मोती सागर तालाब तक पहुंचा।

.

चल समारोह में समाज के युवा सबसे आगे गोगादेव महाराज की छड़ी (निशान) लेकर चल रहे थे। उनके पीछे समाजजन और सजी हुई झांकियां थीं। मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर गोगादेव की पूजा-अर्चना की गई।

समारोह में गोगादेव की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। समाज के वरिष्ठ और युवा जयकारे लगाते हुए एक साथ चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने स्वागत किया।

चल समारोह का समापन मोती सागर तालाब स्थित गोगादेव मंदिर पर हुआ। यहां गोगादेव महाराज का पूजन-अर्चन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भगत मनोहर डुलगज और इंदुबाला बिलरवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के बसंत डुलगज ने कार्यक्रम की जानकारी दी।



Source link