‘वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी सभी दलों को मिले’: बिना कारण नाम हटाने और विसंगतियों पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल – Indore News

‘वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी सभी दलों को मिले’:  बिना कारण नाम हटाने और विसंगतियों पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल – Indore News


रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। यहां भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित पहली पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम शामिल हुए।

राहुल गांधी देशव्यापी अभियान का हिस्सा बन रहे हैं और लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग से सीधा सवाल किया था कि देश की पूरी वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएं। जब तक सभी द

.

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को इंदौर में कही। उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा गया है कि एक ही व्यक्ति का नाम कई पोलिंग बूथों पर दर्ज होता है, या फिर एक ही विधानसभा क्षेत्र में उसका नाम दो-तीन बार लिखा रहता है। वहीं दूसरी ओर कई वास्तविक मतदाताओं के नाम बिना कारण हटा दिए जाते हैं। यह गंभीर विसंगतियां हैं और इन्हें दूर करना आवश्यक है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार सहित कई राज्यों में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम गायब पाए गए हैं। ऐसे मामलों से लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है। राहुल गांधी ने किसी पर व्यक्तिगत आरोप लगाने के बजाय चुनाव आयोग से सिर्फ यह मांग की है कि सभी राजनीतिक दलों को पारदर्शी ढंग से वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाएं।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि यह अजीब स्थिति है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में छह महीने तक जांच करने के बाद ही विसंगतियों का पता चलता है। अगर सॉफ्ट कॉपी समय पर सभी को दी जाए, तो दल खुद भी इसकी जांच कर सकेंगे और गलतियों को सामने ला पाएंगे।

यह मुद्दा किसी दल विशेष का नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी दलों की साझा मांग है। चुनाव आयोग को चाहिए कि वह निष्पक्षता बनाए रखते हुए इस दिशा में तुरंत कदम उठाए।

दिग्विजय सिंह बोले- GST में सुधार आवश्यक है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बार दीपावली के पहले GST में बदलाव होगा। इसमें सुधार आवश्यक है। उस समय भी हमने एक ही बात कही थी कि इसमें एक ही स्लैब होना चाहिए, यहां चार टैक्स स्लैब अलग हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत जटिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित पहली पुस्तक का विमोचन किया।

भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित पहली पुस्तक का विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित पहली पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में भारत जोड़ों यात्रा से जुड़े विविध पहलुओं का संकलन किया गया है। इसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा दोनों का विस्तार से उल्लेख है।

पुस्तक में यह बताया गया है कि यात्रा किसी एक समाज, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग जुड़े। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश लेकर निकली थी। लेखकों के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट और सामाजिक विषमताओं जैसे गंभीर मुद्दों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करना था।

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें यह यात्रा लोगों को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का प्रयास थी। यात्रा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी पुस्तक को जोड़ा गया है।

इसमें बताया गया है कि जिस तरह महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पद यात्राएं कर देशवासियों को संगठित किया था, उसी तरह राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया। इंदौर में भी इस यात्रा के दौरान एक विशाल कार्यक्रम हुआ था, जिसकी झलकियां और अनुभव भी पुस्तक में शामिल किए गए हैं। यह पुस्तक न केवल यात्रा का दस्तावेज है, बल्कि देश की मौजूदा चुनौतियों पर विचार करने का एक माध्यम भी है।



Source link