इज्जत प्यारी है तो कोहली की तरह संन्यास ले लो… बाबर आजम और रिजवान को पूर्व क्रिकेटर ने मारा ताना

इज्जत प्यारी है तो कोहली की तरह संन्यास ले लो… बाबर आजम और रिजवान को पूर्व क्रिकेटर ने मारा ताना


Last Updated:

एशिया कप की टीम में नहीं चुने गए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को संन्यास की सलाह मिलने लगी है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी कहा है कि अब बाबर-रिजवान टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं.

इज्जत प्यारी है तो कोहली की तरह संन्यास... बाबर को पूर्व क्रिकेटर ने मारा तानापाकिस्तान के बाबर आजम, इमाम उल अक और मोहम्मद रिजवान भारतीय दिग्गज विराट कोहली और अक्षर पटेल के साथ.
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए दो पूर्व कप्तानों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अपनी टीम में नहीं चुना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ताओं ने रविवार को जब टीम का ऐलान किया तो लाखों क्रिकेटफैंस में हैरान रह गए. सबसे हैरान करने वाली बात तो र्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने कही. उन्होंने बाबर और रिजवान को संन्यास की सलाह ही दे दी. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो खिलाड़ी हैं.

पाकिस्तानी टीम की घोषणा के बाद पूर्व पेसर तनवीर अहमद ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का सुझाव दिया. उनके अनुसार, अगर बाबर और रिजवान को अपनी इज्जत प्यारी है, तो उन्हें ‘विराट कोहली’ के रास्ते पर चलना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी कहा कि बाबर और रिजवान अब पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘उन्हें (बाबर और रिजवान) महत्वपूर्ण खिलाड़ी कहना गलत  होगा. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अब पाकिस्तान क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं. महत्वपूर्ण खिलाड़ी वे होते हैं जो पाकिस्तान के लिए मैच जीतते हैं. अगर हम पिछले डेढ़ से दो सालों को देखें, तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सलमान अली आगा, सैम अयूब और हसन नवाज हैं. हम उनके बारे में क्यों नहीं बात कर रहे हैं? वे वर्तमान में पाकिस्तान के लिए मैच जीत रहे हैं’

हफीज का मानना है कि बाबर और रिजवान को खुद को अच्छे खिलाड़ी के रूप में साबित करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बाबर और रिजवान को अपनी स्थिति के बारे में चिंतित होना चाहिए. उन्हें पहले खुद को अच्छे खिलाड़ी के रूप में साबित करना होगा. दोनों पहले अच्छे थे, लेकिन अब वे परिणाम नहीं दे रहे हैं.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

इज्जत प्यारी है तो कोहली की तरह संन्यास… बाबर को पूर्व क्रिकेटर ने मारा ताना



Source link