खैरलांजी में 5 जुआरी गिरफ्तार: 2.69 लाख रुपए नकद और 6 बाइक जब्त – Balaghat (Madhya Pradesh) News

खैरलांजी में 5 जुआरी गिरफ्तार:  2.69 लाख रुपए नकद और 6 बाइक जब्त – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट जिले की खैरलांजी पुलिस ने सोमवार को खुटिया रोड पर ट्रांसफॉर्मर के पास जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

.

खैरलांजी थाना प्रभारी राम सिंह पटेल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से ₹2 लाख 69 हज़ार 450 नकद, 6 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सावरी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान शुभम अटराहे (22), मुकेश बनोटे (50), नीलम बनोटे (36), सुराग सुलाखे (22) और नोमेश उर्फ निधिल बनोटे (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट और धारा 49 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link