फसल बीमा न मिलने पर देवास कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान: 2018 से प्रीमियम कट रहा; बोले- 80% नुकसान के बाद भी मुआवजा नहीं, कर्ज बढ़ा – Dewas News

फसल बीमा न मिलने पर देवास कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान:  2018 से प्रीमियम कट रहा; बोले- 80% नुकसान के बाद भी मुआवजा नहीं, कर्ज बढ़ा – Dewas News



देवास के किसानों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने फसल बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत की है।

.

अकालियों, सुतारखेड़ा और बोरखेड़ी के किसान 2018 से फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं। इन गांवों के किसान रबी और खरीफ दोनों फसलों का नियमित रूप से बीमा करा रहे हैं। बैंक उनके खातों से प्रीमियम की कटौती भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 2018 से अब तक अत्यधिक वर्षा, ओलावृष्टि और तूफान से किसानों की फसलों को 80 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ग्राम सेवक और अधिकारियों ने इसका सर्वे भी किया है। लेकिन अभी तक किसानों को बीमा राशि नहीं मिली है।

किसानों का कहना है कि फसल बोने के लिए उन्हें लगातार कर्ज लेना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। आस-पास के गांवों के किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मिल चुकी है। लेकिन इन तीन गांवों के किसान अभी भी बीमा राशि का इंतजार कर रहे हैं।



Source link