.
सब्जी की दुकान लगाने वाले युवक ने 24 साल की महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने के लिए गया था। पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मोटे का मोहल्ला निवासी असलम खान सब्जी की दुकान लगाता है।
30 जून 2025 को पति मजदूरी करने गए थे। इस दौरान घर पर अकेली थी। तभी शाम को असलम घर के अंदर आया और जबरन गलत काम किया। इसके बाद बोला कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। डर के कारण अपने पति को नहीं बताया। फिर 15 अगस्त 2025 की शाम सब्जी मंडी में अपनी ननद के साथ मजदूरी कर रही थी। तभी असलम खान आया और बोला कि मेरे साथ चलो। मना करने पर गाली गलौज करने लगा, इस दौरान छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर चिल्लाई तो मेरी ननद आ गई। जिस पर मौके से असलम भाग गया।
घर जाकर पूरी घटना पति को बताई। पुलिस को शिकायती आवेदन देकर 30 जून से अब तक कई बार दुष्कर्म करना बताया। कोतवाली टीआई उपेंद्र छारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।