विदिशा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने पीआईसी के चार सभापतियों को पद से हटा दिया। लगातार दो मीटिंग से अनुपस्थित रहने वाले रोशनी सूरज किरार, सोनम कौशल अहिरवार, लीलाधर और अरुण माझी को हटाया गया है। इनकी जगह बाल मुकुंद चिड़ार, मनीष अखिलेश र
.
यह कार्रवाई 6 अगस्त की पीआईसी बैठक से जुड़े विवाद के बाद की गई है। उस बैठक में केवल एक सभापति कपिल साहू उपस्थित थे। दो अन्य सभापतियों के स्थान पर उनके पति शामिल हुए थे। भाजपा के कुछ पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि बैठक की सूचना सभी सभापतियों को नहीं दी गई।
पीआईसी सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा मांझी ने भी बैठक पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भी बैठक की सूचना नहीं मिली। अध्यक्ष प्रीति शर्मा का कहना है कि परिषद में सभी को अवसर मिलना चाहिए, इसलिए यह निर्णय लिया गया।
इस फेरबदल से नगर पालिका की राजनीति में हलचल मच गई है। हटाए गए सभापति इसे मनमाना निर्णय बता रहे हैं। वहीं नए सभापति अपनी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर समय रहते इस विवाद का समाधान नहीं निकला तो यह पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है।