NH 43 पर RTO ने की वाहनों की जांच: उमरिया में फिटनेस, बीमा और HRP प्लेट जांची; 32 वाहनों पर 97,500 रुपए का जुर्माना लगाया – Umaria News

NH 43 पर RTO ने की वाहनों की जांच:  उमरिया में फिटनेस, बीमा और HRP प्लेट जांची; 32 वाहनों पर 97,500 रुपए का जुर्माना लगाया – Umaria News


वाहन दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी।

उमरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सोमवार को आरटीओ ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

.

जांच अभियान के दौरान चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को चेकिंग पॉइंट से दूर खड़ा कर दिया। आरटीओ ने वाहनों की फिटनेस, बीमा और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जांच की।

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर आरटीओ की वाहन जांच कार्रवाई।

दस्तावेजों में कमी मिलने पर चालकों पर जुर्माना लगाया।

दस्तावेजों में कमी मिलने पर चालकों पर जुर्माना लगाया।

जिला परिवहन अधिकारी राम दुबे के चलाए गए इस अभियान में 32 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इन वाहन मालिकों से कुल 97,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए गए।

जिला परिवहन विभाग का वाहनो की जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link