अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, उमस से लोग परेशान – Sagar News

अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, उमस से लोग परेशान – Sagar News


बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया, जिसके चलते तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया।

.

सुबह से मौसम साफ था, दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम के बाद जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई तो वहीं शहर में हल्की बूंदाबांदी ही रही, हालांकि ठंडी हवाओं ने रात तक उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दिला दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक जिले में गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन इस दौरान तेज बारिश नहीं होगी। अगस्त माह की शुरूआत में मानसूनी ब्रेक सीजन के कारण बारिश नहीं हुई। अब मानसूनी ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने से जिले में बारिश रुकी हुई है।

सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 22 अगस्त के बाद एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में अब तक इस सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा 726 मिमी पर पहुंच गया है।



Source link