अर्चना तिवारी मिल गईं, कटनी की बेटी 12 दिन बाद बरामद, भोपाल एसपी रेल ने खोले राज

अर्चना तिवारी मिल गईं, कटनी की बेटी 12 दिन बाद बरामद, भोपाल एसपी रेल ने खोले राज


Last Updated:

अर्चना तिवारी मिल गईं, कटनी की बेटी 12 दिन बाद बरामद, एसपी रेल ने खोले राज
कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी 12 दिन से लापता थी. अब जीआरपी पुलिस ने उसे यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया है. रेलवे एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने इसकी पुष्टि की. जानकारी के मुताबिक, अर्चना नेपाल बॉर्डर के नजदीक मिली है. उसे लेकर पुलिस टीम भोपाल लौट रही है. भोपाल पहुंचने पर अर्चना से पूछताछ होगी. माना जा रहा है कि उसके बयान से पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है. अर्चना इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. रक्षाबंधन पर वह घर लौटने निकली थी, लेकिन रहस्यमय ढंग से ट्रेन से गायब हो गई थी. उसका आखिरी लोकेशन भोपाल में मिला था. खास बात यह है कि अर्चना का टिकट ग्वालियर पुलिस के सिपाही राम तोमर ने कराया था. जीआरपी ने सिपाही को हिरासत में लिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अर्चना तिवारी मिल गईं, कटनी की बेटी 12 दिन बाद बरामद, एसपी रेल ने खोले राज



Source link