असम का युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला: छतरपुर में जीजा ने हत्या का आरोप लगाया; स्कूल में काम करने अगले दिन करता ज्वाइन – Chhatarpur (MP) News

असम का युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला:  छतरपुर में जीजा ने हत्या का आरोप लगाया; स्कूल में काम करने अगले दिन करता ज्वाइन – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में असम के एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह यहां के प्राइवेट स्कूल में नौकरी करने वाला था। दो दिन पहले ही उसकी मां नागपुर इलाज के लिए गई थी। जीजाजी ने कहा कि युवक के शव पर चोट के निशान हैं किसी ने हत्या की है।

.

घटना रविवार-सोमवार रात की है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने युवक को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पीड़ित के परिवार को सूचना दी देर रात पीड़ित परिवार छतरपुर पहुंचा। मंगलवार की दोपहर में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

अगले दिन स्कूल में ज्वाइनिंग करता युवक प्रसनजीत शर्मा (24) असम का रहने वाला है। महोबा रोड डिपो कॉलोनी का रहने वाला है, 15 सालों से किराए के मकान में निवास कर रहा है। घटना के अगले दिन सोमवार को प्राइवेट स्कूल में टीचर की ड्यूटी पर ज्वॉइनिंग करने जा रहा था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

उसके बाद परिजनों को जानकारी दी देर रात परिजन छतरपुर पहुंचे मंगलवार की दोपहर में अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

चार बहनों का इकलौता भाई था युवक चार बहनों के बीच में इकलौता भाई था रक्षाबंधन के 2 दिन बाद छतरपुर आया था छतरपुर में 15 सालों से मां के साथ रह रहा था 2 दिन पहले मां इलाज करने के लिए नागपुर गई थी। जीजा रामजी वर्मा ने बताया कि साल की किसी ने हत्या की है उसके सीने पर चोट की निशान है इसमें जांच करना चाहिए।

थाना प्रभारी अरविंद बाजी ने बताया कि

QuoteImage

इस मामले में जांच की जा रही है जांच की बात करवाई की जाएगी बॉडी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

QuoteImage



Source link