शुभग गिल और अर्शदीप का एशिया कप टीम में चयन।
एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। ट्राइसिटी के दो युवा शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। जिससे ट्राइसिटी में जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि कई यह बड़ा
.
दोनों खिलाड़ी पहले भी देश का नाम रोशन कर चुके है। शुभमन गिल जहां मोहाली के रहने वाले हैं, तो अर्शदीप सिंह मोहाली जिले के खरड़ निवासी है। वहीं, दोनों के परिवार भी चंडीगढ़ में रहते है। लोगों का कहना है कि यह पल काफी भावुक करने वाला है। दोनों के स्कूल और पीसीए में इस मौके खुशी का माहौल था। वहीं, टीम में पंजाब के अमृतसर के अभिषेक शर्मा भी जगह बनाने में कामयाब रहे है।
शुभमन गिल।
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई। यहां ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम की कप्तानी की, ज्यादातर मुकाबले में शुभमन ही लीडर रहे। अगली सीरीज श्रीलंका से हुई, यहां गिल को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।
श्रीलंका सीरीज के बाद भारत ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड से टी-20 सीरीज खेली। इनमें शुभमन को आराम दिया गया, जिस कारण अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। अब सवाल था कि एशिया कप में शुभमन को उप कप्तानी मिलेगी या अक्षर को? लेकिन यह जिम्मेदारी शुभमन को मिली।
युवराज के दोनों चेले टीमें में भारत के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह के दो चेले इस बार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हे। इनमें शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा है। यह दोनों युवराज के बहुत करीबी है। इसके अलावा वह क्रिकेट की बारीकियों को युवराज से सीखते है। वहीं, युवराज भी उनकी चीज पर नजर रखते है।