केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास 43 वोटर कार्ड मिले: टीकमगढ़ में जलाने का प्रयास; मौके पर पहुंचे पटवारी ने किए जब्त – Tikamgarh News

केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास 43 वोटर कार्ड मिले:  टीकमगढ़ में जलाने का प्रयास; मौके पर पहुंचे पटवारी ने किए जब्त – Tikamgarh News


केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास मिले वोटर आईडी।

टीकमगढ़ में मंगलवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। सिविल लाइन रोड पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सरकारी बंगले के पास से 43 वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए।

.

रात करीब 8:30 बजे स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के सरकारी आवास के सामने ये कार्ड पड़े मिले। कुछ लोगों ने इन कार्ड्स को जलाने का भी प्रयास किया।

कचरे के ढेर में मिले वोटर कार्ड।

माैके पर वोटर कार्ड की गिनती करता पटवारी।

माैके पर वोटर कार्ड की गिनती करता पटवारी।

संसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने तहसीलदार को सूचना दी। चतुर्वेदी ने प्रशासन से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन वोटर आईडी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में दिए गए लाभों की जांच होनी चाहिए। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दुरुपयोग होने की आशंका

तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड्स के दुरुपयोग की आशंका है। मौके पर पहुंचे पटवारी ने सभी कार्ड जब्त कर लिए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

पटवारी वोटर कार्ड जब्त किए।

पटवारी वोटर कार्ड जब्त किए।

जले मिले वोटर कार्ड।

जले मिले वोटर कार्ड।



Source link