गिल-अय्यर पर सस्पेंस बरकरार, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

गिल-अय्यर पर सस्पेंस बरकरार, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज


Live now

Last Updated:

Team India Announcement LIVE: भारत की मेजबानी में 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए आज मुंबई में दोपहर डेढ़ बजे भारतीय स्क्वॉड का ऐलान होगा.

गिल-अय्यर पर सस्पेंस बरकरार, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

एशिया कप लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुंबई: एशिया कप के लिए आज दोपहर डेढ़ बजे मुंबई स्थित बीसीसआई हेड क्वार्टर में भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम में किन-किन प्लेयर्स को शामिल किया जाए, इसके लिए सिलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है. शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर सरीखे दिग्गज और अनुभवी प्लेयर्स की जगह भी पक्की नहीं है.

August 19, 2025 09:31 IST

IND vs PAK: 14 सितंबर को भारत-पाक की टक्कर

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान है तो ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ हान्ग कान्ग है. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाक की टक्कर 14 सितंबर को दुबई में होनी है.

August 19, 2025 09:25 IST

Asia Cup LIVE: आज दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आज दोपहर 1.30 बजे टीम का ऐलान करेंगे. साथ में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हो सकते हैं. भारत एशिया कप 2025 का मेजबान है, लेकिन यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा. आठ देशों का यह टूर्नामेंट 9 सितंबर को शुरू होगा.

homecricket

गिल-अय्यर पर सस्पेंस बरकरार, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज



Source link