गोहद चौराहा थाना प्रभारी रोहित गुप्ता को हटाया: SP ने किया बदलाव, टीआई शिवसिंह यादव को मिला जिम्मा – Bhind News

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रोहित गुप्ता को हटाया:  SP ने किया बदलाव, टीआई शिवसिंह यादव को मिला जिम्मा – Bhind News



भिंड जिले गोहद चौराहा थाना प्रभारी रोहित गुप्ता को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब टीआई शिवसिंह यादव को थाने का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश मंगलवार शाम भिंड एसपी असित यादव ने जारी किया।

.

पिछले दिनों गोहद चौराहा थाना उस समय सुर्खियों में आया था, जब लंदन से आए एनआरआई परिवार पर हमला हुआ था। इस घटना में सिपाही पर हमले की साजिश रचने का आरोप एनआरआई परिवार ने लगाया था। इसके विरोध में सिख समाज ने दो दिन तक आंदोलन किया और जवान पर जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शुरू की गई है।

थाना प्रभारी के अचानक बदले जाने को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एसपी असित यादव ने स्पष्ट किया कि काम में कसावट लाने के लिए यह बदलाव किया गया है। जल्द ही गोहद चौराहा थाने पर स्थाई प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी।



Source link