जनसुनवाई में किसानों से लेकर छात्रों ने रखी अपनी मांगें: स्कूल बस, भूमि पट्टा और गंदगी हटाने जैसी समस्याएं सामने आईं – Dewas News

जनसुनवाई में किसानों से लेकर छात्रों ने रखी अपनी मांगें:  स्कूल बस, भूमि पट्टा और गंदगी हटाने जैसी समस्याएं सामने आईं – Dewas News



देवास जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई की। इसमें ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी और एसडीएम आनंद मालवीय भी मौजूद रहे।

.

सांदीपनि स्कूल की बस फिर शुरू करने की मांग ग्राम जनोलीबुजुर्ग के शंकरलाल और हजारीलाल मालवीय ने किसान सम्मान निधि की मांग की। ग्राम पुवाल्ड़ा के पर्वतलाल ने भूमि पट्टा दिलाने की बात कही। सांदीपनि विद्यालय चिड़ावद के छात्रों ने बंद पड़ी स्कूल बस फिर से शुरू करने का अनुरोध किया।

कुमारिया राव के बालाराम जाट ने घर के पास जमा गंदगी की समस्या बताई, वहीं ग्राम नेवरी की पिंकी मालवीय ने स्कूटी की मांग रखी। कलेक्टर ने सभी शिकायतों और आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



Source link