दीदी बाजार जाना है, जिद करने लगी छोटी, रास्ते में ही बड़ी बहन ने कर दिया कारनामा

दीदी बाजार जाना है, जिद करने लगी छोटी, रास्ते में ही बड़ी बहन ने कर दिया कारनामा


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला हुआ. यहां एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है.

दीदी बाजार जाना है, जिद करने लगी छोटी, रास्ते में बड़ी बहन ने कर दिया कारनामासतना पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा.
सतना. मध्य प्रदेश के सतना में एक बड़ा मामला सामने आया है. बाजार जाने की जिद करने लगी छोटी बहन को बड़ी बहन ने बीच रास्ते में ही गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. फिर पुलिस ने जब बड़ी बहन से पूछताछ की तो पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. उसे किशोर न्यायालय से बाल सुधार गृह भेजा गया है.

सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र के कृपालपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. 16 अगस्त की शाम सड़क किनारे एक खेत में 7 साल की मासूम बच्ची का शव मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया. दूसरे दिन बच्ची का सुबह पोस्टमार्टम किया गया.

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पीएम रिपोर्ट में यह सामने आया कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है. पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो यह सामने आया कि कृपालपुर के निवासी गौड परिवार की मासूम बच्ची जो की 7 साल की है. वह 16 अगस्त के दिन अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार जाने की जिद कर रही थी. जैसे ही बड़ी बहन ऑटो में बैठ गई तो छोटी बहन भी जिद करते हुए उसी के साथ ऑटो में बैठ गई. बड़ी बहन ने जब उसे मना किया तो वह नहीं मानी. उसकी जिद को देखकर ऑटो चालक परेशान हो गया.

ऐसे में ऑटो चालक ने बड़ी बहन को भी दूसरी ऑटो में बैठने के लिए कहकर उतार दिया और आगे चला गया. फिर क्या यह बात बड़ी बहन को नागवार गुजरी. 15 साल की बड़ी बहन ने 7 साल की छोटी बहन का गला दबाकर उसे सड़क के किनारे खेत में फेंक दिया. उसने सोचा कि शायद वह उठकर घर चली गई होगी. लेकिन यह घटना छोटी बहन के लिए काल का गाल बन गई. जब बड़ी बहन बाजार से वापस लौटकर आई तो देखा कि छोटी बहन खेत के किनारे बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है. उसे जब उठाया तब उसे पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद पुलिस ने जब पूरे मामले पर शक के आधार में बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दीदी बाजार जाना है, जिद करने लगी छोटी, रास्ते में बड़ी बहन ने कर दिया कारनामा



Source link