पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले ही मैच में जड़ा शतक, अपनी दूसरी टीम के लिए किया शानदार डेब्यू

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले ही मैच में जड़ा शतक, अपनी दूसरी टीम के लिए किया शानदार डेब्यू


Last Updated:

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट में 111 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 217 रन बनाए.

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले मैच में जड़ा शतक, डेब्यू को बनाया यादगारपृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले ही मैच में शतक जमाया.
चेन्नई. कुछ दिन पहले मुंबई टीम को छोड़ने वाले पृथ्वी शॉ ने अपनी दूसरी घरेलू टीम महाराष्ट्र के लिए शानदार डेब्यू किया है. पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए बुची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट में शतकीय पारी खेली. पृथ्वी शॉ की शानदार पारी की बदौलत ही महाराष्ट्र की टीम छत्तीसगढ़ के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार कर पाई. बुची बाबू टूर्नामेंट में एक दिन पहले ही सरफराज खान ने शतकीय पारी खेली थी.

पृथ्वी शॉ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 141 गेंद में 111 रन की पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए. छत्तीसगढ़ की पहली पारी सोमवार को 252 रन पर सिमटी थी.

Asia Cup 2025: शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग, जानें किसे करेंगे रिप्लेस, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ ने सचिन धास के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की. हालांकि, इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए. ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने जैसे अनुभवी के जल्दी आउट होने के बाद पृथ्वी शॉ ने पांचवें विकेट के लिए सिद्धार्थ म्हात्रे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. उनकी पारी अंत लेग स्पिनर शुभम अग्रवाल की गेंद पर स्टंप होने से हुआ.

पृथ्वी शॉ के लिए यह उनके करियर का दूसरा पड़ाव जैसा है. उन्होंने अपने पहले पड़ाव में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई और वहां भी अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई. वे ना सिर्फ भारतीय टीम से बाहर हुए, बल्कि मुंबई की टीम से भी बाहर हो गए. इतना ही नहीं आईपीएल टीम ने भी उन्हें अलविदा कह दिया.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले मैच में जड़ा शतक, डेब्यू को बनाया यादगार



Source link