बड़वानी में पुलिस अधिकारियों का तबादला: पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार को रक्षित केंद्र भेजा, रामदास यादव नए प्रभारी – Barwani News

बड़वानी में पुलिस अधिकारियों का तबादला:  पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार को रक्षित केंद्र भेजा, रामदास यादव नए प्रभारी – Barwani News



बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने कई पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है। पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार को रक्षित केंद्र बड़वानी भेजा गया है।

.

पाटी थाने की नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक रामदास यादव को सौंपी गई है, जो पहले रक्षित केंद्र बड़वानी में पदस्थ थे। रोहित पाटीदार ने 15 जनवरी, 2024 से करीब डेढ़ साल तक पाटी थाना प्रभारी का पद संभाला था।

दो आरक्षक के भी तबादले

इनके अलावा दो और पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया गया है। अंजड़ थाने के आरक्षक पवन प्रजापत और पलसूद थाने के आरक्षक अंतर सिंह रावत को भी पाटी थाने में ट्रांसफर किया गया है। दोनों आरक्षक अब पाटी थाने में अपनी सेवाएं देंगे।



Source link