बुरहानपुर के बाकड़ी स्कूल में शिक्षकों की कमी:400 छात्रों के लिए मात्र 7 शिक्षक, 10 साल से नहीं हुई नियमित शिक्षकों की नियुक्ति

बुरहानपुर के बाकड़ी स्कूल में शिक्षकों की कमी:400 छात्रों के लिए मात्र 7 शिक्षक, 10 साल से नहीं हुई नियमित शिक्षकों की नियुक्ति




बुरहानपुर के भातखेड़ा संकुल की बाकड़ी माध्यमिक शाला में शिक्षकों की गंभीर कमी से शिक्षा व्यवस्था बाधित हो रही है। यहां 400 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन उनके लिए केवल 4 नियमित और 3 अतिथि शिक्षक ही तैनात हैं। मंगलवार को अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से विद्यालय में कोई माध्यमिक शिक्षक नहीं है। पढ़ाई का पूरा भार प्राथमिक शिक्षकों पर है। जरूरत है और नियमित शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षक ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि स्कूल में कम से कम 4 और नियमित शिक्षकों की आवश्यकता है। पांच दिन पहले तीन अतिथि शिक्षक भेजे गए हैं, लेकिन यह संख्या पर्याप्त नहीं है। इस साल भातखेड़ा संकुल में सबसे अधिक नामांकन इसी विद्यालय में हुआ है। 10 साल से नहीं हुई नियुक्ति जनशिक्षक राजेश कापड़े ने बताया कि माध्यमिक कक्षाओं में पिछले 10 वर्षों से कोई नियमित शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया है। यह जिम्मेदारी जनजातीय विभाग की है, जिसे कई बार अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने की स्थायी नियुक्ति की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। इस दौरान जनपद सदस्य रायसिंह भूरिया, बाकड़ी सरपंच शंकर सिकदार मेहता, उपसरपंच नवल सिंह मेहता, गुड्डू जाधव, सुरेश जमरा, धर्मेन्द्र निंगवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link