झज्जर जिले की तीन बेटियों ने एशियन चैंपियनशिप में एक साथ टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एशिया में भारत का परचम लहराया है। ओलिंपिक डबल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने आज (मंगलवार को) एशियन चैंपियनशिप में डबल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
.
मनु भाकर ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में डबल पदक पर निशाना लगाया है और एक बार फिर से मनु ने एशिया में देश का नाम रौशन किया है। मनु ने एक मेडल टीम इवेंट में और दूसरा इंडिविजुअल में जीता है।
मंगलवार को कजाकिस्तान के शिमकेंट में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में विमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 219.7 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं फाइनल राउंड में चीन की मा चियान्के ने 243.2 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं दक्षिण कोरिया की यांग जीइन ने 241.6 अंक लेकर सिल्वर मेडल जीता है।
पलक गुलिया का फोटो।
टीम इवेंट में भी जीता ब्रॉन्ज
मनु भाकर कजाकिस्तान एशियन चैंपियनशिप के लिए 14 अगस्त को भारत से गई थी। वहीं भारत ने टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जिसमें टीम के तीनों शूटर झज्जर जिले की बेटियां हैं। झज्जर जिले का नाम रोशन करने वाली तीनों बेटियों के लिए जिला खेल अधिकारी सतेंद्र ने बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर की तीनों बेटियों ने अच्छा मुकाम हासिल किया है।
टीम इवेंट में तीनों झज्जर की बेटियां
टीम इवेंट में झज्जर जिले की बेटी मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया ने 1730 पॉइंट्स हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया तीनों ने ही इस इवेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय फैंस ने भी उनकी काफी तारीफ की है।