Last Updated:
भोपाल में रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि लव जिहाद और ड्रग माफिया जैसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं ज…और पढ़ें
भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है. डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है. इसी कड़ी में रक्षाबंधन से पहले बहनों को लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त के साथ 250 रुपए का शगुन भेजा गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि दीपावली और भाई-दूज के बाद से प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर माह ₹1500 की राशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए जारी 35% आरक्षण नीति को भी बताया. उन्होंने कहा कि अब महिलाएँ विधायक, सांसद और अन्य पदों पर बड़ी संख्या में निर्वाचित होकर समाज में नेतृत्व करेंगी. साथ ही, उन्होंने उद्योगों में काम करने वाली बहनों, विशेषकर गारमेंट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं को ₹5000 मासिक प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय बताया.
वीरांगनाएँ साहस और सुशासन की प्रतीक रही
सीएम यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई और रानी कमलापति जैसी वीरांगनाएँ साहस और सुशासन की प्रतीक रही हैं, जिनसे समाज को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि बहनों का स्नेह ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा आधार है. कार्यक्रम के दौरान भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की भी घोषणा की गई.
प्रदेश भर से आईं बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी
कार्यक्रम के दौरान भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की भी घोषणा की गई. स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बहनों की सुरक्षा और कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. रक्षाबंधन पर प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर भाई का स्नेह जताया.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें