वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में बल्लेबाज ताबड़तोड़ शतक ठोकने के लिए मशहूर हैं. कई बल्लेबाज ऐसे भी रहें हैं, जिन्होंने तेजी से रन बनाते हुए शतकीय पारियां खेली हैं. वहीं कई बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया है. हम आज वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं.
एबी डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज इस मामले में नंबर 1 पर हैं. वह अपनी तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफी खेली जा रही सीरीज में डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया था. डिविलियर्स ने अपनी पारी के दौरान 16 छक्के और 9 चौके लगाए थे. उन्होंने ओवरऑल 149 रन बनाए और ये आज भी वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक है.
कोरी एंडरसन
लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन का है. उन्होंने साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका दिया था. उन्होंने 36 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान एंडरसन ने 6 चौके और 14 छक्के जड़ने थे.
शाहिद अफरीदी
लिस्ट में तीसरा नाम पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का है. अफरीदी ने 1996 में नैरोबी के श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अफरीदी ने 37 गेंदों में 102 रन बना डाले थे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 6 चौके लगाए थे. वे काफी समय तक सबसे तेज शतक ठोकने के मामले में नंबर 1 पर थे.
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ गए मैच में महज 40 गेंदों में शतक जड़ दिया था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 9 छक्के जड़े थे. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में ये कारनामा कर सबको चौंका दिया था.
आसिफ खान
लिस्ट में आखिरी नाम आसिफ खान का है. आसिफ ने साल 2023 में नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में शतक जड़ दिया था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 4 चौके लगाए थे. यह उनके देश की तरफ से खेली गई ऐतिहासिक पारी थी.
ये भी पढ़ें: मिडिल ऑर्डर में इनसे बेस्ट कोई नहीं…आकाश चोपड़ा ने जमकर की इस खिलाड़ी की तारीफ, एशिया कप टीम में रखने की मांग