टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया। यह घटना अमरपुर गांव के पास स्थित गोल ढाबे के निकट हुई। स्थानीय लोगों ने जलती हुई बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी।
.
पुलिस के अनुसार, छतरपुर जिले के मलगुवां निवासी महेंद्र लोधी अपनी ससुराल ग्राम डूडा में दधिखाना महोत्सव के लिए आया था। वह शराब के नशे में था। जब उसके ससुर रतिराम लोधी और पत्नी सविता लोधी ने उसे शराब पीने से मना किया, तो उसने घर में उत्पात मचाया और मारपीट की।
इसके बाद महेंद्र बाइक लेकर अमरपुर की ओर चला गया। टीकमगढ़-सागर मार्ग पर दोपहर के समय उसने अपनी बाइक में आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बड़ागांव थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।